हांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. Rail One App Booking: IRCTC ऐप से अब नहीं होगी बुकिंग! 1 मार्च से सिर्फ इस ऐप से ही मिलेगी ट्रेन टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar school attack : सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत ! शिक्षक ने महिला पर डंडे से किया हमला, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल – महिला सुरक्षा के लिए कार्रवाई कब? Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
24-Feb-2026 12:30 PM
By FIRST BIHAR
Vigilance Action in Bihar: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां सुबह-सुबह निगरानी विभाग के एक्शन से हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सर्वे अमीन को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य के लिए रिश्वत की मांग की थी।
दरअसल, सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी जयनारायण यादव ने मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम के खिलाफ पटना में निगरानी विभाग से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था कि आरोपी अमीन द्वारा उनसे जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।
केस दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया। इसके बाद निगरानी की टीम पटना से सुपौल पहुंची और घूसखोर सर्वे अमीन को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी अमीन अपने निर्मली स्थित किराये के कमरे में पीड़ित शख्स से 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम ने उससे जरूरी पूछताछ की और उसके बाद उसे अपने साथ लेकर चली गई। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम आरोपी को भागलपुर की विशेष निगरानी कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के डीएसपी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।