मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Jan-2025 10:24 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: बेतिया में कट्टा लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही हैं। वायरल यह वीडियो बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।
हथियार लहराते दो युवकों के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नौतन थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो एक जनवरी की रात की है। वीडियो में दिख रहे युवक मडुवाहा सिहुलिया गांव के बताए जा रहे हैं।
वीडियो में दो युवक डांस के दौरान कट्टा हाथ में लेकर लहराते नजर आ रहे हैं। यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने युवकों की पहचान कर छापेमारी की और एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक को भी पकड़ा जाएगा। मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। वही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
यह घटना हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो के प्रसार के खतरे को उजागर करती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, और उम्मीद है कि दूसरे युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन को और भी सख्त कदम उठाने चाहिए।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट