लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
24-Sep-2025 10:14 AM
By Vikramjeet
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। घटना चारमुखी मंदिर वैशाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की पहचान मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। वह रामेश्वर राय का पुत्र है और चारमुखी मंदिर वैशाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ने की बात सामने आई है। हालांकि की घायल द्वारा यह बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे सिक्रेट पीने गए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मनीष अपने गांव में घूम रहा था। इसी दौरान एक ग्लैमर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा। उसने मनीष से उसका नाम पूछा नहीं बताने पर गाली गलौज किया और फिर उसके दाहिने पैर की जांघ में गोली मार दी। हमला करने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हमले के कारणों का पता चल सका है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल फिलहाल खतरे से बाहर है।
इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि करीब 10:30 बजे रात रेलवे फाटक स्थित लकड़ी मिल के पास एक युवक की पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते हैं मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई है। घायल खतरे से बाहर है और उससे पूछताछ की जा रही है। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।