Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें
10-Oct-2025 05:27 PM
By Munna Khan
Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है। यहां आपसी रंजिश के कारण एक मुर्गा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना घोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया चौक के पास की है।
जानकारी के अनुसार, घोरौल-बेलसर पथ स्थित भटौलिया चौक पर मोहम्मद इस्लाम नामक व्यक्ति की मुर्गा दुकान थी। चार युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-22 पर रख कर सड़क जाम कर दी और आगजनी भी की। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
हमले का आरोप प्रिंस कुमार नामक युवक पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।