Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 65 वर्षीय सुरेश सिंह पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। घटना आपसी विवाद के दौरान हुई। 



आरोप है कि बड़े भाई ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने हथियार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जमीन विवाद में हुई इस हत्या के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।