ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

Bihar Crime News: बिहार में दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट के दौरान चली गोली, तीन से अधिक लोग घायल

Bihar Crime News: वैशाली के कोनहारा घाट इलाके में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी और मारपीट में 5 से अधिक लोग घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

21-Jan-2026 12:40 PM

By Munna Khan

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर है। बीती रात नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट इलाके में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी और मारपीट से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में तीन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सूत्रों के अनुसार, विवाद सूखा नशा को लेकर हुआ। एक पक्ष ने फायरिंग की, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल किया गया। इसी विवाद से जुड़ी एक अन्य घटना में दो और लोग घायल हुए। घायल युवक ने आरोप लगाया कि रात करीब 9 बजे वह दवा लेने जा रहा था, तभी मिथुन कुमार नामक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।


विरोध करने पर मिथुन ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घायल के पक्ष के लोग भी मौके पर आए और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसके बाद मारपीट और फायरिंग हुई। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर और नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से तीन खोखा बरामद किए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।