पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
16-Jun-2025 10:27 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में कोचिंग जाने के दौरान छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने हाजीपुर महिला थाना, आरक्षी अधीक्षक वैशाली एवं सराय थाना में लिखित शिकायत की और आरोपी पर कार्रवाई किये जाने की मांग की।
महिला थाना हाजीपुर में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि बीते 12 जून को वह अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी इसी दौरान गांव के ही चंदन सहनी, श्याम सहनी, नीरज उर्फ गोलू ने रास्ता रोक लिया और कहने लगा कि केस संख्या 40/23 उठा लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। चंदन सहनी ने इस दौरान मेरा हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। बीच बचाव करने आए मेरे भाई के साथ गाली गलौज करने के बाद पिटाई कर दी।
किसी तरह भाई वहां से भागकर घर गया और घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसी बीच श्याम सहनी, चंदन सहनी मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान मेरे माता-पिता पहुंच गए। तब मुझे छोड़ मेरे माता-पिता के साथ मारपीट करने लगा। उनको भी धमकी देने लगा कि केस नही उठाया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। थाने पर तुम लोग गये तो अंजाम बुरा होगा। इस संबंध में सराय थाने के थानेदार मणिभूषण ने बताया कि पीड़ित छात्रा का आवेदन मिला है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दोषी पाये जाने पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक कर सभी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।