ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / BIHAR: फ्री में मटन नहीं देने पर दुकानदार को मारा चाकूा, 12 हजार...

BIHAR: फ्री में मटन नहीं देने पर दुकानदार को मारा चाकूा, 12 हजार कैश लूटकर फरार हुआ अपराधी

वैशाली के स्टेशन चौक स्थित सब्ज़ी मंडी में फ्री में मटन नहीं देने पर एक अपराधी ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया और ₹12,000 लूटकर फरार हो गया। घायल दुकानदार अस्पताल में भर्ती है। आरोपी मुकुल कुमार पहले से अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।

03-Jul-2025 06:11 PM

By Vikramjeet

BIHAR: वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक स्थित सब्जी मंडी के पास मुफ्त में मटन नहीं खिलाने पर अपराधी ने दुकानदार को चाकू मारकर घायल कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार राजापाकर थाना क्षेत्र के फुलहारा बाजार निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र केशव सिंह है।


दुकान में घुस कर दुकानदार के साथ मारपीट और चाकू मारने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुकानदार के शरीर पर कई जगह चाकू के जख्म है। चाकू मारने वाले अपराधी का आरपीएफ एवं जीआरपी थाना के अपराधियों के लिस्ट में भी नाम शामिल है। इस मामले मेें घायल ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।-मारपीट के दौरान रूपये छिनने का आरोप लगाया है।


घायल दुकानदार केशव सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात 11:00 के करीब वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के जीतन चौक निवासी मुकुल कुमार अचानक आया और फ्री में मटन खिलाने के लिए कहा। रात होने के कारण मटन खत्म होने की बात कहते ही मुकुल ने चाकू से वार करना शुरु कर दिया। उसने तीन चार जगह चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर लोगों को जुटते देख अपराधी थैला में रखा बिक्री का 12 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया। 


घायल ने बताया कि वह आए दिन अपने दोस्तों के साथ दुकान पर आता था और मुफ्त में खाकर चला जाता था। उसने कई बार धमकी देकर कहा था कि दुकान चलाना है तो फ्री में मटन खिलाना हाेगा और खर्च के लिए पांच हजार रुपये देना होगा।नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दुकानदार को चाकू मार कर घायल करने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान की जा रही है।