कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
14-Feb-2025 11:27 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में परिवहन विभाग की टीम पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 फरवरी की रात करीब 11:40 बजे सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली स्थित सत्संग भवन के पास हुई थी। परिवहन विभाग की टीम वाहनों की चेकिंग और ओवर लोडिंग की जांच कर रही थी, तभी लगभग 20 हमलावरों ने टीम पर हमला कर दिया।
हमले में परिवहन विभाग की महिला अधिकारी हेमा सिंह समेत अन्य कर्मचारी और चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों चिंटू उर्फ ओम प्रकाश शर्मा, सनोज राय और चन्दन राय को गिरफ्तार किया है।
सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालू ट्रक पासिंग कराने वाले लोगों द्वारा अपराधियों के साथ मिलकर यह हमला किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और मामले में तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।