ब्रेकिंग न्यूज़

27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए..

Bihar Crime News: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर में भीषण चोरी, ताला काटकर लाखों की संपत्ति ले गए चोर

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला समने आया है, जहां दारोगा के घर चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है। जिले के महनार सिनेमा रोड स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने वार्ड संख्या 10 में मिजोरम पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के घर चोरी...

24-Dec-2025 11:57 AM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला समने आया है, जहां दारोगा के घर चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है। जिले के महनार सिनेमा रोड स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने वार्ड संख्या 10 में मिजोरम पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा मिथलेश झा के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के मुख्य द्वार और कमरे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और नगदी व कीमती सामान सहित लगभग लाखों रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मिथलेश झा पेंशन से संबंधित कार्य के सिलसिले में घर बंद कर मिजोरम गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।