Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
21-Mar-2026 02:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के राजखंड गांव में निजी बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला दुर्गा देवी (30) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। मृतका पवन कुमार की पत्नी थी। दुर्गा देवी के पिता अशोक महतो ने गोरौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इसमें बैंक के तीन कर्मियों के साथ-साथ पति, ससुर और सास को भी आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंककर्मी विभा देवी और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पिता अशोक महतो ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी पुत्री ने गोरौल स्थित निजी बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। केवल एक किस्त 2900 रुपये जमा की गई थी, बाकी किस्तों के लिए बैंककर्मी लगातार दबाव बना रहे थे। जब दुर्गा ने पति से किस्त चुकाने की बात कही तो वह नाराज हो गया।
इसके बाद बैंककर्मी और ससुरालवाले मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार शाम बैंककर्मी वसूली के लिए घर पहुंचे और गाली-गलौज की। पति ने भी पैसे देने से इनकार कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गा देवी ने रात में आत्महत्या कर ली। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ा बेटा सात साल का है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले में दो बैंककर्मी गिरफ्तार किए गए हैं और बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।