LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
06-Feb-2025 09:04 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन मनचले दो युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे। जब बदमाशों को पता लगा कि वो महिला पुलिसकर्मी हैं तब उनके पसीने छूट गये। हकीकत जानने के बाद बाइक सवार मनचलों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो पकड़े गये। घटना मथुरा जिले के बलदेव कस्बे की है।
बताया जा रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी मोती बाजार से होकर जा रही थी कि तभी पीछे से बिना नंबर की एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उन्हें परेशान करने लगे। बार-बार हॉर्न बजाते हुए युवकों ने छींटाकशी और भद्दी टिप्पणी करना शुरू कर दिया। वे रीढ़ा तिराहे से मेन बाजार तक इसी तरह छेड़खानी करते रहे।
महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन तीन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तब वो धक्का देकर भागने लगे। तभी बाजार में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों से झगड़ा करते देख उन्हें घेरकर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और उन्हें मौके से भागने नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश, ब्रजवीर और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।