राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
10-Mar-2026 06:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित हाथीदह थाना क्षेत्र में राजेंद्र सेतु के नीचे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को सूचना दी कि पुल के नीचे एक शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तुरंत अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव राजेंद्र सेतु के ठीक नीचे पिलर संख्या-2 के पास पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टि में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को जांच के लिए सूचना दी गई है।
मृतक के शरीर पर काले रंग का ट्राउजर और ब्लू-ब्लैक रंग की टी-शर्ट है, जबकि पैरों में सेफ्टी शूज पहने हुए हैं। इसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक आसपास की किसी निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाला मजदूर हो सकता है।
वहीं दूसरी संभावना यह भी जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक या किसी ट्रेन से गिरा हो। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना