चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
05-Mar-2025 05:14 PM
By First Bihar
BIHAR: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 47वीं बटालियन ने एक यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विदेशी नागरिक नेपाल में अपनी यूक्रेनी करेंसी को भारतीय रुपए में बदलने जा रहा था। इस दौरान SSB के जवानों ने उसे धर दबोचा। जाँच के दौरान पता चला कि उसका भारतीय वीजा पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह भारत में बीते कई महीनों से रह रहा था।
पूछताछ में यह बात सामने आया कि यूक्रेनी नागरिक बाँडरेंको पश्चिम बंगाल के मायापुर में नीनांचल भवन में रह रहा था। वह नेपाल में अपनी यूक्रेनी करेंसी को भारतीय रुपए में बदलना चाहता था। इसके पीछे कारण था कि भारत में यूक्रेनी सिम कार्ड रोमिंग में काम नहीं करता। नेपाल में यह सिम सक्रिय रहता है।
वह वहां जाकर अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने की योजना बना रहा था। इस दौरान यूक्रेनी नागरिक पकड़ा गया है। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार यूक्रेनी नागरिक से पूछताछ के बाद उसके पिछले यात्रा और रिकॉर्ड और भारत में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है। एसएसबी ने जांच के बाद युवक को हरैया थाना को सौंप दिया। एक्सपायर वीजा के कारण बाँडरेंको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।