‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल? ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ढांचा, बाल-बाल बचे मजदूर शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पटना पुलिस पर साक्ष्य से छेड़छाड़ का मुकदमा चलाने की मांग, पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा..कानून से ऊपर नहीं हैं ये लोग बिहार में हो गया बड़ा कांड, शादी से पहले दूल्हे के साथ फरार हुई सास, बोली, "अभी मेरी उम्र ही क्या है" बिहार में होली की तैयारियों के बीच बायो प्लांट में लगी भीषण आग, बड़ी साजिश की आशंका
02-Mar-2026 01:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बांका से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिलेबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कों ने दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़को को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
मृतक बच्ची के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रविवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी और शुक्रवार को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए और कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।
बच्ची की चीखने के बाद आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने लड़की के शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। उधर, बच्ची के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने बच्चा चोर की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसी बीच ग्रामीणों ने बच्ची का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की हालत देखकर लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।