Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे की मांग बढ़ती जा रही है। पूर्वी चंपारण के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये के गांजा की खेप को जब्त किया है।
हरैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना नंबर के एक वाहन से नेपाल के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर बनाए गए विशेष तहखाने से करीब 350 किलो गांजा बरामद किया गया।
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा को छिपाकर रखा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा खेल उजागर हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप को छपरा ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और इस रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी