मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jan-2026 05:12 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी पिंटू यादव उर्फ पिंटू गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह गिरफ्तारी 04/05 जनवरी 2026 की रात्रि को मसौढी थाना पुलिस द्वारा बिहार एसटीएफ के सहयोग से की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तार अपराधी पिंटू यादव उर्फ पिंटू गोप कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।
उस पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना और सटीक रणनीति के आधार पर की गई है।
उन्होंने कहा कि पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।