PATNA CITY: बिहार में अचानक आपराधिक घटनाएं बढ गयी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी इलाके का है जहां दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक मोहम्मद काजिम को अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल काजिम को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। बताया जाता है मोहम्मद काजिम के ई-रिक्शा से ठोकर लगने के बाद इलाके के दबंग अपराधियों ने विवाद के बाद गोली मार दी। घायल युवक के बयान के बाद हत्या के प्रयास का मामला थाने में दर्ज किया गया।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। वही गोली लगने से घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थित बतायी जा रही है। इस घटना से ई-रिक्शा चालकों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बदमाशों की गिरफ्तारी और मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल चौक थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।