Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
19-Dec-2025 02:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर में चोरी की इस गंभीर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कराने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
घटना के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस ने आम लोगों से भी मदद मांगी है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यदि किसी के पास चोरी से जुड़े अपराधियों की पहचान या उनसे संबंधित कोई भी जानकारी है, तो वह बिना किसी भय के पुलिस को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना देने के लिए व्यक्ति सीधे पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के व्हाट्सएप नंबर 9031827259 पर संपर्क कर सकता है। पुलिस के अनुसार, जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा सकती है, ताकि सूचना देने वाले को थाने आने की आवश्यकता न पड़े।
पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से ही अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सकता है और इस मंदिर चोरी मामले का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।