ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, मधुबनी में चाय दुकानदार की गोली मारकर...

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, मधुबनी में चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

26-Mar-2025 10:51 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी से बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज पॉलिटेक्निक के पास हुई। मृतक की पहचान दीपक साह के रूप में हुई है। 


मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज  पॉलिटेक्निक के पास बेलगाम अपराधियों ने बुधवार की देर शाम चाय दुकानदार दीपक साह को गोली मार दी। दो गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा वही अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद गंभीर हालत में उसे मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। 


जिसके बाद परिजन उसे डीएमसीएच ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान लहरीयागंज पॉलिटेक्निक निवासी स्वर्गीय शंभू शाह के पुत्र 35 वर्षीय दीपक कुमार साह के रूप में हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन वापस सदर अस्पताल लौट गये जहां मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पेट में गोली मारी और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।