ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बाद अब बिहार के इस जिले में लूट...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बाद अब बिहार के इस जिले में लूट की बड़ी वारदात, माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटपाट

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में दिनदहाड़े 6 नकाबपोश अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर से 5 लाख से अधिक की लूट की। हथियार के बल पर बैग, मोबाइल और पर्स भी छीने। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

07-Jul-2025 05:06 PM

By SANT SAROJ

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार के जनता रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आज दोपहर दिनदहाड़े दो बाइक सवार 6 नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एसथोनस टेक्नोलॉजी माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर विकास कुमार से 5 लाख 780 रुपये लूट लिए। 


घटना के समय विकास कुमार और एरिया मैनेजर विजय कुमार अपनी अपाचे बाइक से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा त्रिवेणीगंज में रुपये जमा करने जा रहे थे। पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी की शाखा जनता रोड में एक किराए के मकान में संचालित है। 


बीते शनिवार और रविवार को कलेक्शन के जमा हुए 5 लाख 780 रुपये का बैग में लेकर एक ही बाइक से वे पीएनबी बैंक जा रहे थे,तभी पेट्रोल पंप के पास तीन नकाबपोश अपराधी एक अपाचे बाइक पर सवार होकर सामने से आए और उनकी बाइक की चाबी छीन ली।


उसी समय पीछे से भी एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अन्य अपराधी भी आ धमके और सबने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनो बाइक सवार सभी अपराधी वंशी चौक की ओर भाग निकले। पीड़ितों ने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देने के दौरान उन दोनों के मोबाइल व पर्स भी लूट लिए। 


घटनास्थल के आस पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अपराधियों के भागने के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।