Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
28-Nov-2025 10:37 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) से कैदी फरार हो गया है। अस्पताल के वार्ड नंबर एक में मोतिहारी जेल का कैदी इलाज कराने के दौरान नौ दो ग्यारह हो गया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की पहचान मोतिहारी के कैदी सत्येंद्र कुमार शाह के रूप में की गई है। सत्येंद्र मोतिहारी जेल में बंद था और घायल होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कैदी वार्ड में सुरक्षा में तैनात मोतिहारी पुलिस के जवान सो गए थे। इसी दौरान सत्येंद्र ने मौका पाकर हथकड़ी सरका कर अस्पताल परिसर से भाग निकला। अन्य मरीजों ने पुलिसकर्मियों के सो जाने की पुष्टि की है।घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें कैदी वार्ड नंबर चार की तरफ से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस मामले में हवलदार चंद्रकिशोर झा के बयान पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछे जाने पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ओपी इंचार्ज द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करा कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है वही मामले की जानकारी मोतिहारी पुलिस को दी गई है।

