Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
27-Nov-2025 02:53 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने सिवान के रघुनाथपुर इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां टारी बाजार में आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े कृष्णा ज्वेलर्स शॉप में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
बिहार की एनडीए सरकार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी को अपराधियों ने सीधी चुनौती देने का काम किया है। ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटकर अपराधी हथियार लहराते आसानी से नौ दो ग्यारह हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सिवान रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के टारी बाजार में अभी अभी दिनदहाड़े छह की संख्या में आए नकाब पोश अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स शॉप में लुट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फायरिंग करते हुए निकल गए।
बता दें कि बिहार के गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनेगा और सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर लगाम लगेगा। गालीबाजों की अब खैर नहीं है। उनके इस कदम से लोगों को भी यह लगने लगा कि अब अपराधियों की बिहार में खैर नहीं है, लेकिन यहां उल्टे अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं और लगातार पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।
इस बार सिवान में इतनी बड़े लूटकांड को अंजाम देकर अपराधियों ने नई सरकार को ही चुनौती देने का काम किया है। बताया जाता है कि आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने एक करोड़ के नकद-जेवरात लूट लिया और मौके से फरार हो गये। लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए 6 राउंड फायरिंग भी की। इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने मैसेज दिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए बिहार में क्राइम कोई नहीं खत्म कर सकता है।
पहले बिहार के गृह मंत्री खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे अब एनडीए की नई सरकार में गृह मंत्री नीतीश कुमार से छीनकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इस उम्मीद से दिया गया कि शायद वो बिहार के अपराधियों पर लगाम कसेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है बल्कि अपराधी और बेखौफ नजर आ रहे है। बीते कई दिनों से बिहार में हत्या,लूट, डकैती,चोरी, अपहरण जैसी आपराधिक वारदातें हो रही है, जिसे रोक पाने में नई सरकार और उनकी पुलिस असफल साबित हो रही है। सिवान में इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर नकाबपोश अपराधियों ने अपने मनोबल का प्रमाण दिया है। बहरहाल इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।