बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Dec-2025 05:44 PM
By First Bihar
SIWAN: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बावजूद बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।
सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ बाजार में आधा दर्जन बाइक पर आए बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपये का गहना लूट लिये और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों ने लूट के दौरान 5 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अपराधियों ने 27 नवंबर को लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट हुई थी, जिसमें अपराधियों ने कथित तौर पर 50 लाख से अधिक के गहने और नकदी लूटी थी। इस मामले में सिवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया था कि इस लूट की पूरी योजना जेल में बंद एक अपराधी द्वारा बनाई गई थी। लूटा गया माल और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। एक के बाद एक हो रही लूट की वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।