ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

सीवान में डबल मर्डर से सनसनी: पुल के पास बोरे में बंद मिले दो युवकों के शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: सीवान के जीबीनगर थाना क्षेत्र में पिपरा चंवर के ददंवा पुल के पास दो युवकों की निर्मम हत्या के बाद उनके शव बोर में फेंके गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bihar Crime News

13-Dec-2025 04:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है, जहां डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। पुल के पास बोरे में बंद दो युवकों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शव को लाकर फेंका गया है।


दरअसल, सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पिपरा चंवर के ददंवा पुल के पास दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उनके शवों को बोर में बांधकर फेंक दिया गया।


स्थानीय लोगों को रास्ते से गुजरते समय दुर्गंध महसूस हुई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोर खोलकर देखा तो उसमें दो युवकों के शव मिले। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद सीवान में एक बार फिर से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।