बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
20-Mar-2026 06:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के सीवान में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
घायल की पहचान 45 वर्षीय अशोक पटेल के रूप में हुई है, जो सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला कल्याणपुर के निवासी हैं और ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं। जानकारी के अनुसार, वह एक्सिस बैंक की सीवान शाखा से 5 लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान बभनौली के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने अशोक पटेल को तीन गोलियां मारी, एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती कमजोर है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं।