बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
10-Jul-2025 07:26 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सिवान जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद देखा गया हैं। ताजा मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार का है, जहां बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे किराना व्यवसायी चुटकुल प्रसाद को तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, चुटकुल प्रसाद अपने दुकान को बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी तीन बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यवसायी घायल होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है और आस-पास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बसंतपुर सहित पूरे सिवान जिले में आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही। इससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
सिवान एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
रिपोर्ट- फैयाज अली