Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
03-Jan-2026 07:56 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा चौक पर कुख्यात अपराधी रामबाबू राय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल कायम हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामबाबू राय पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रामबाबू राय पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती समेत दर्जनों संगीन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।
लालबाबू राय लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।
पुलिस आपसी रंजिश, गैंगवार या पुरानी दुश्मनी समेत हर एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।