नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
08-Apr-2025 05:46 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar Crime News: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से आहत लड़के के परिवार के लोगों ने युवती के निर्माणाधीन घर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
दरअसल, डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर धर्मबाना गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान अनूठा भगत के 25 वर्षीय पुत्र राम भजन भगत के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, राम भजन भगत गांव में कोचिंग के दसवीं की छात्रा से बात करता था। इसी के विवाद में प्रेमी शिक्षक की हत्या की गई है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना सोमवार की देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने घटना का विरोध जताते हुए लड़की के निर्माणाधीन घर में अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है।