Bihar Crime news: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व प्रखंड प्रमुख को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूर्व प्रमुख श्रीमती भूषण बिहारी अपनी पति भूषण बिहार के साथ बाइक पर जा रही थी, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।
पूर्व प्रमुख की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल पूर्व प्रमुख को इलाज के लिए बैरगनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सीतामढ़ी के निजी अस्पताल से भी डॉक्टर ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। पूर्व प्रमुख के पति को भी चोटें आई हैं। वह भी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व प्रमुख पर हुए इस हमले से कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
घटना के सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी रामकृष्ण भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी घटना के कारण और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूर्व प्रमुख पर हुए इस हमले से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।