चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
29-Jan-2025 09:39 PM
By First Bihar
gopalganj crime news: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां अपराधियों ने एक घर के पास बथान पर बैठे व्यक्ति को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार दो अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।
बताया जाता है कि चर्चित शिक्षक अरबिंद यादव हत्याकांड के शूटर के पिता को गोली मारी गयी है। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। घायल की पहचान उचकगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है। जो अपने घर के पास बथान पर बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार दो अपरधियों ने गोली मार दी और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये।
रमेश यादव के पैर में गोली लगी है जिससे वो घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां के डॉक्टरों ने वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उचकगांव थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
बता दें कि दो सप्ताह पहले ऊंचकगांव के श्यामपुर गांव निवासी चर्चित शिक्षक व पूर्व मुखिया अरबिंद यादव को अपरधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। अरबिंद यादव के हत्या का शूटर अभिषेक यादव है। जिसके पिता रमेश यादव की हत्या के मकसद से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने आज गोली मार दी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।