Bihar Crime News: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वही पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतरजिला कुख्यात गिरोह के सरगना नगिना सिंह को गिरफ्तार किया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. 



उक्त जानकारी एसपी शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. एसपी ने बताया कि फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शिवहर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआइयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नगिना सिंह को गिरफ्तार किया है. 



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के शेवखोना निवासी देवेंद्रन सिंह का पुत्र नगीना सिंह के रूप में की गई है. एसपी ने कि गिरफ्तार आरोपित पर शिवहर, पिपराही और पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी. 



एसपी ने बताया कि इसका कनेक्शन कोलकाता, बंगाल में भी है. वही भी इसपर एफआईआर दर्ज है. पुलिस बता लगाने में जुट गई है. पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए शिवहर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर