पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
09-Oct-2025 10:49 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवती को उसके फुफेरे भाई के साथ शादी करने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना मिलते ही शेखोपुरसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, मृतका और आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते थे। मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि दोपहर में उनकी बहन अपने छोटे भाई के साथ गली में निकली थी। तभी आरोपी ने उसकी बहन को रोककर जबरन शादी की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती का पीछा किया और सीने में तीन बार चाकू घोंप दिया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिवारजन दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। घायल युवती को शेखोपुरसराय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग का फुफेरा भाई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृतका का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे इलाके में डर और गुस्सा फैलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी है।