बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
29-Jun-2025 06:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में एक वहसी पिता की काली करतूत सामने आई है। आरोपी पिता पिछले कई साल से अपनी सगी बेटी के साथ जहरन रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। आखिरकार पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी हालांकि पुलिस ने मामले को रफादफा करने की कोशिश की लेकिन अब जब मामला मीडिया में आया है तो एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, उसका पिता पिछले कई साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब लड़की इसका विरोध करती तो आरोपी उसके और उसकी मां के साथ मारपीट किया करता था। आरोपी दोनों मां बेटी की तबतक पिटाई करता, जबतक वह बेहोश नहीं हो जाती थीं। पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि उसके पिता प्राइवेट पार्ट के साथ अक्सर लगत हरकत करता था।
रोज-रोज की इस घिनौनी हरकत से परेशान पीड़िता भागकर अपनी नानी घर परबत्ता पहुंची और जब थाने में मामला दर्ज करवाना चाहा तो वहां से उसे भागलपुर भेज दिया गया। पीड़िता अपने कॉलोनी में ही एक एडवोकेट के पास पहुंची और उसे घटना की जानकारी दी तो एडवोकेट पीड़िता को लेकर थाना पहुंची। इस मामले में पीड़िता के आरोपी पिता ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
थाना अध्यक्ष को बताया कि आरोपी नेवी से रिटायर हुआ है। उसने आरोप लगाया है कि उसके रिटायरमेंट के पैसों को हड़पने के लिए मां-बेटी ने झूठा आरोप लगाया है। आरोपी ने पत्नी पर मायके वालों के साथ मिलकर इस खेल को रचने का आरोप लगाया है। पूरे मामले पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज करने में देरी क्यों हुई है इसकी जांच की जा रही है। पीड़ीता का मेडिकल टेस्ट होगा, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।