बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Sep-2025 03:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां बदमाशों ने तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है जबकि एक अन्य शख्स को गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां की है।
मृतक की पहचान गुड्डू ठाकुर के रूप में हुई है, जिन्हें चार गोलियां मारी गईं। वहीं, गोली लगने से लाल कृष्ण झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी पैदल आए और घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही फरार हो गए।
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार, एसटीएफ की टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर