लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-Mar-2026 07:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: शिवहर पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे चार अंतरजिला डकैतों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्त में आए डकैतों से कड़ी पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है.
शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हरनाही शेरहा गाछी में कुछ डकैत डकैती की योजना बना रहे है. सूचना के बाद शिवहर पुलिस और एसटीएफ ने पीछा कर विभिन्न स्थानों से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और 10,700 रुपये नकद बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया गिरफ्तार डकैत से जब पूछताछ किया गया तो पूर्व के महीना में सुंदरपुर में हुए डकैती की घटना में इनकी संलिप्तता पाई गई है. उस घटना को लेकर भी विशेष टीम का गठन किया गया था. जहां गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार डकैत को गिरफ्तार कर लिया है.
जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार डकैत में तीन डकैत टॉप 10 में शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय महनी, हंसराज कुमार, दीपक पासवान और दिलीप मांझी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर