पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
14-Jun-2025 11:57 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime news: बिहार के शिवहर में मोटरसाइकिल मिस्त्री का शव उसके ही गैराज से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। बाइक मकैनिक की किसी ने हत्या कर दी है या उसने खुद अपनी जान दे दी? पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शंकर बैट्री के पास की है।
मृतक की पहचान शहर के मुरारी चौक वार्ड नम्बर 20 निवासी रामईश्वर राय के रूप में की गई है। सदर डीएसपी सुशील कुमार व सदर थाना अध्यक्ष सह- इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सदर डीएसपी बताया कि राम ईश्वर कई वर्षों से पवन मोटर गैरेज के नाम से मोटर गैरेज चलता था।
लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था और वह दिन-रात मेहनत कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह दुकान खोलता और रात को बंद कर घर लौट जाता। शुक्रवार की शाम घर नहीं पहुंचाने पर बड़े बेटे मनीष ने शाम में पिता को फोन किया तो बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहा है लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा।
शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे छोटा बेटा रोहित गेरेज पर साईकिल लेने आया तो गैरेज का दरबाजा खुला था और पिता अचेत अवस्था में जमीन पर मृत पड़ा था। छत से एक गमछा बांधकर लटका हुआ था। पिता की मौत देख पुत्र सन्न रह गया और घर पर जाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
सदर डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उधर, इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर