ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar Crime News: बिहार में एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी का खुलासा, जनरल कोच से 311 कछुए बरामद

Bihar Crime News: सासाराम में आरपीएफ ने नेताजी एक्सप्रेस के सामान्य कोच से 311 जीवित कछुए बरामद कर वन्यजीव तस्करी के बड़े प्रयास को नाकाम किया। बरामद कछुओं को संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

18-Jan-2026 10:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में वन्यजीव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सासाराम जिले में रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार रात डाउन लाइन पर चल रही नेताजी एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ट्रेन के सामान्य कोच में संदिग्ध बैग और बोरों की सूचना मिलने के बाद की गई।


आरपीएफ निरीक्षी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के आगे वाले सामान्य कोच में कछुओं की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर ट्रेन को अटेंड कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीटों के नीचे लावारिस हालत में कई बोरे और बैग मिले, जिनमें कछुए रखे गए थे।


कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इन बोरों और बैगों को अपना नहीं बताया। इसके बाद सभी बैग और बोरों को खोलकर मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में जीवित कछुए पाए गए। आरपीएफ स्टाफ की मदद से सभी बोरे और बैग को कोच से नीचे प्लेटफॉर्म पर उतारा गया।


कुल 311 सामान्य प्रजाति के कछुए जीवित अवस्था में बरामद किए गए। इसके बाद सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट सासाराम लाया गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग सासाराम के वन परिसर पदाधिकारी अमलेश कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्हें संरक्षण और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी कछुए सुरक्षित रूप से सौंप दिए गए।


आरपीएफ के अनुसार, बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर इन्हें कहीं ले जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तस्करों की तलाश की जा रही है।