ROHTAS: बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पायलट बाबा आश्रम के पास स्थित मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया।
रेस्टोरेंट के केबिन की जांच के दौरान कुछ युवक-युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
दरअसल, एसपी राज के मुताबिक, खाद्य निरीक्षक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट की जांच शुरू की।
जांच के दौरान रेस्टोरेंट में बने केबिनों की तलाशी ली गई। इसी दौरान कुछ युवक-युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।