Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है। जो एक युवक से झांसा देकर 50 हजार रुपया ठग लिया तथा नकली शादी कर भागने के फिराक में थे।
दूल्हा बने दयानंद कुमार को भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नकली दुल्हन गुलवासा खातून को दो अन्य महिला गुड़िया देवी एवं सीता देवी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सासाराम के रोजा रोड में एक परिसर में गुलबासा खातून तथा दयानंद कुमार की शादी कर दी गई थी।
शादी के बाद कुछ ही घंटे के बाद दुल्हन का चाल चलन देखकर दयानंद को शक हो गया। दुल्हन सासाराम रेलवे स्टेशन से अपने दो अन्य महिला सहयोगियों के साथ फरार होने के चक्कर में थी। लेकिन तब तक नगर थाना की पुलिस ने नकली दुल्हन के अलावा दो अन्य महिला सीता देवी एवं गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपित पहले भी इस तरह के कांड को अंजाम दे चुके हैं। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस इसके गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।