Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
11-Jul-2025 07:18 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित कैमूर पहाड़ी के जंगल से उगहनी घाट के पास से पुलिस ने महिला तथा पुरुष का दो सिर कटी लाश बरामद की है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जंगल में बरामद महिला तथा पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों का सिर धर से अलग है।
रोहतास के कैमूर पहाड़ी के जंगल में दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अज्ञात पुरुष और महिला की लाश उगहनी घाट से बरामद किया गया है। दोनों शव ज्यादा दिन का है,जिसके कारण यह सड़ चुका है। शव के क्षत विक्षप्त होने के चलते पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल भी बरामद किया है। जो पानी में भींग जाने के कारण खराब हो गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि 10 दिन पहले दोनों की हत्या की गयी होगी।
एक साथ दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। दोनों मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। जंगल से बरामद महिला और पुरुष की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों का सिर धर से अलग है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। लेकिन पानी में भींगने के कारण सड़-गल जाने के चलते दोनों शव की स्थिति काफी खराब है।
जिसके कारण पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा जा सकता है। डीएनए सैंपल कलेक्ट करने के लिए पटना भेजा जाएगा। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लेकर आए दोनों शवों की स्थिति काफी नाजुक है। ऐसे में सासाराम के सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधनो से यहां पोस्टमार्टम करना संभव नहीं है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।