Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसके माध्यम से यह लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ा देते थे। साथ ही भोले भाले लोगों के बैंक खाते में पैसा मंगवाते थे।


पुलिस ने आशीर्वाद होटल में पुलिस ने छापा मारकर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों का तार तेलंगाना से जुड़ा हुआ है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी आदित्य राज मास्टरमाइंड है; जो भभुआ का रहने वाला है। 


इसके अलावा रोहतास जिला के ही बघेला का रहने वाला अमन कुमार पटेल, नोखा के सलेमपुर का रहने वाला रवि कुमार वर्मा तथा धनकाढा का रहने वाला आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है। लोगों को साइबर फ्रॉड के तहत मोबाइल पर लिंक भेज कर तथा ओटीपी की जानकारी लेकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाना लेना इन लोगों का काम था। 


साथ ही यह लोग सामान्य लोगों के खाता का उपयोग करते थे। जिसमें साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता है। इसके लिए खाताधारक को 2.5% कमीशन भी देता था। ऐसे कई खाताधारको की चिन्हित किया गया है।