खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Aug-2025 12:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: सारण जिले के मांझी थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जय प्रभा सेतु के पास एक पिकअप वैन को जब्त किया, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है।
जब्त की गई शराब की मात्रा लगभग 2700 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है। गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे पुलिस शराब तस्करों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी है। पुलिस का मानना है कि यह शराब की खेप बिहार में बिक्री के लिए लाई जा रही थी।
बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के कारण इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच चल रही है। मांझी थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पिकअप वैन से यह भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा