खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jul-2025 01:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: सारण के गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के मजदूर राजेंद्र साह पिठौरी गांव में काम करने गए थे। इसी दौरान ठेकेदार ने उन्हें जमकर पीटा। मामला पूर्व के विवाद से जुड़ा है, जिसमें राजेंद्र साह दूसरे ठेकेदार के यहां काम करने गए थे, जिससे ठेकेदारों के बीच मतभेद हो गया।
पिटाई के बाद मजदूर को उसके घर से करीब 100 मीटर दूर छोड़ दिया गया। जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया, जहां राजेंद्र साह की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने उनकी पिटाई की और मजदूरी भी नहीं दी।
इसके अलावा, दो ठेकेदारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसमें एक ठेकेदार ने धमकी भी दी थी कि वे राजेंद्र साह को मार देंगे। वहीं, इस घटना को लेकर गौरा थाना पुलिस को अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा