ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश में युवक की हत्या, खेत में...

Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश में युवक की हत्या, खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: सारण के खजौली गांव में 19 वर्षीय युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया। पुलिस ने दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है।

01-Sep-2025 05:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: छपरा के डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली गांव में रविवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार सिंह के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को मृतक का गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद हुआ था, लेकिन वह विवाद से बचकर वहां से हट गया था। देर रात गांव के पास मठिया चेमनी के नजदीक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग और परिजन घटनास्थल पर जुट गए। 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट– पवन कुमार सिंह, छपरा