खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jul-2025 01:08 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवंत टोला में रविवार देर रात करीब 12:30 बजे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान बलवंत टोला निवासी मुन्ना राय के 19 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो बालू कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।
घटना के बाद मनीष को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुब्रत कुमार ने बताया कि युवक को दाहिने हाथ में गोली लगी है, जो आर-पार हो चुकी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मनीष रविवार रात गांव के समीप एक गाड़ी पार्किंग स्थल पर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के फायरिंग कर दी। एक गोली मनीष के दाहिने हाथ में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के समय अंधेरा होने के कारण न तो मनीष हमलावरों को पहचान सका, और न ही उनकी बाइक का नंबर देख सका। स्थानीय लोगों द्वारा फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला बालू के अवैध कारोबार से जुड़े आपसी रंजिश का नतीजा तो नहीं है। सूत्रों का कहना है कि डोरीगंज और आसपास के क्षेत्रों में बालू का कारोबार काफी विवादास्पद रहा है और इससे जुड़े लोगों को पहले भी धमकियों का सामना करना पड़ा है।
डोरीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह