Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
01-Oct-2025 06:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिथान थाना क्षेत्र के बाजार स्थित वार्ड-11 में सोमवार देर रात एक युवक ने अपने जीजा के घर नशीली मिठाई खिलाकर 90 लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात चुरा लिए।
पीड़ित व्यवसायी विमल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम उनका भाई का साला अमित कुमार, एक दोस्त के साथ उनके घर आया था। उसने घर के सभी सदस्यों को माता का प्रसाद कहकर मिठाई खिलाई। मिठाई खाते ही सभी गहरी नींद में सो गए।
रात में आरोपी अमित और उसका दोस्त घर की तिजोरी से लगभग 40 लाख रुपये नकद और करीब 50 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार की आंख खुली, तो तिजोरी खाली पाई गई और दोनों आरोपी गायब थे। यह देख परिवार के होश उड़ गए।
पीड़ित ने इस संबंध में बिथान थाना में शिकायत दर्ज कराई है। नामजद आरोपी अमित कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित अखाड़ाघाट का रहने वाला है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।