ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त

Bihar Crime News: बिहार में दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, पत्नी ICU में भर्ती; दामाद पर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: समस्तीपुर के सुरहा गांव में दंपती पर धारदार हथियार से हमला हुआ। पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हत्या का आरोप दामाद पर है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News

16-Aug-2025 05:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां धारदार हथियार से हमला कर एक दंपती को बुरी तरह घायल कर दिया गया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के सुरहा गांव वार्ड-1 की है।


 मृतक की पहचान गंगा प्रसाद यादव के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी संजू देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस वारदात के पीछे मृतक के दामाद अमरेश कुमार पर शक जताया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, मृतक की बेटी की शादी 2011 में अमरेश कुमार से हुई थी। बेटी ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। बुधवार को भी उसने फोन पर पिता को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद गंगा प्रसाद यादव अपनी बेटी को ससुराल कौड़ा गांव से लेकर अपने घर लाए थे।


गुरुवार रात गंगा प्रसाद यादव और उनकी पत्नी दलान में सो रहे थे। सुबह देर तक जब दोनों नहीं जागे तो परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा कि उनका चेहरा कंबल से ढका हुआ था। कंबल हटाने पर दोनों खून से लथपथ पाए गए। गंगा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि संजू देवी की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया।


घटना के बाद से संदेह का सारा दायरा दामाद अमरेश कुमार की ओर घूम गया है। न तो वह घटना के बाद मिलने आया, और न ही पुलिस छापेमारी में उसके घर पर मिला। मृतक की बेटी ने बताया कि अमरेश अक्सर नशे में रहता है और उनका घर सिर्फ चार किलोमीटर दूर है, इसके बावजूद वह हालचाल तक पूछने नहीं आया।


रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है और दामाद की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी दामाद की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।