मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Mar-2025 07:06 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में तीन छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, ये छात्राएं 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं और परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थीं, लेकिन इसके बाद वे वापस घर नहीं आईं।
लापता छात्राओं की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के उत्तर पंचायत की रहने वाली के रूप में की जा रही है। तीनों छात्राएं संबंधित थाना क्षेत्र के एक उच्च विद्यालय में नामांकित हैं। परिजनों का कहना है कि चूंकि इस समय 9वीं की परीक्षा चल रही है, इसलिए तीनों छात्राएं एक साथ परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थीं, लेकिन परीक्षा के बाद वे घर वापस नहीं लौटीं।
अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया है। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के अनुसार, परिवार के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों से पूछताछ भी की है और स्कूल पहुंचकर भी छानबीन की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।