SAHARSA: आपसी रंजिश में एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गयी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-107 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां मामूली विवाद में शमशेर आलम ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में धर्मवीर सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-107 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
परिजनों का कहना है कि मोबाइल के विवाद को लेकर इलाके के शमशेर नामक शख्स ने घर में घुसकर धर्मवीर सोनी को गोली मार दी। सिर के पास लगी गोली से वह बुरी तरह घायल हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार की माने को शमशेर मनबढू व दबंग किस्म का लड़का है। मोबाइल जैसे मामूली वजह को लेकर उसने इतनी बड़ा कदम उठा लिया। आक्रोशित लोगों ने शमशेर की गिरफ्तारी की मांग की। वही पुलिस इस मामले में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि छापेमारी जारी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।